उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2024: चुनावी मैदान में 5,399 प्रत्याशी, निर्दलीय को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह..

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। 27 से 30 दिसंबर तक चले नामांकन के दौरान कुल 6,433 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। लेकिन नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अब 5,399 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से नगर प्रमुख/अध्यक्ष पद के लिए 514 प्रत्याशी और सभासद/सदस्य पद के लिए 4,885 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

इस बार 47 प्रत्याशियों की जीत निर्विरोध तय हो चुकी है। इनमें से एक नगर पालिका अध्यक्ष, दो नगर पंचायत अध्यक्ष, 14 नगर निगम सभासद, 20 नगर पालिका सदस्य और 10 नगर पंचायत सदस्य शामिल हैं।

चुनाव चिन्ह का वितरण

आज, 3 जनवरी, को निर्दलीय प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

चुनावी आकंड़े

11 नगर निगम

  • नगर प्रमुख पद: 72 प्रत्याशी
  • सभासद पद: 2,009 प्रत्याशी

 

43 नगर पालिका परिषद

  • अध्यक्ष पद: 211 प्रत्याशी
  • सदस्य पद: 1,596 प्रत्याशी

46 नगर पंचायत

  • अध्यक्ष पद: 231 प्रत्याशी
  • सदस्य पद: 1,280 प्रत्याशी

नामांकन और नाम वापसी की स्थिति

2 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि तक कुल 782 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इसमें नगर प्रमुख और अध्यक्ष पद के 133 नाम, जबकि सभासद और सदस्य पद के 649 नाम शामिल हैं।

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव 2024 का परिणाम राज्य के विकास और जनप्रतिनिधियों की दिशा तय करेगा। चुनावी माहौल पूरे प्रदेश में गर्म है, और प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।