पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता दर्शना रानी जी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय फुटेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण उच्च रक्तचाप और धड़कन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, दर्शना रानी जी बीते दिन पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा के आवास पर गई थीं। वहाँ उन्होंने वायरल ऑडियो विवाद के मामले में मीना शर्मा को समझाने का प्रयास किया था।
फिलहाल दर्शना रानी जी की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है। परिवार और करीबी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।




