*”शहर के कारोबारी की डॉक्टर बहु का पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज।*

जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीते दिनों यानी कि दिवाली पर एक कारोबारी की डॉक्टर बहु का सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद अब SHO की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है..

*”शहर के कारोबारी की डॉक्टर बहु का पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज।* *”शहर के कारोबारी की डॉक्टर बहु का पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज।*

जानकारी के लिए बता दें कि रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी निवासी आंचल ढिंगरा द्वारा दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में आंचल ढिंगरा को करतारपुर फार्म हाउस, थाना गदरपुर क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए देखा गया है। SHO मनोज रतूड़ी की ओर से की गई तहरीर में बताया गया कि इस मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान आंचल ढिंगरा के रूप में हुई है, SHO मनोज रतूड़ी ने अपनी तहरीर में कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वाली महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकार का फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है और कानून के तहत इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने यह भी बताया कि उन्होंने उक्त सूचना को रुद्रपुर कोतवाली के सीसीटीएनएस कार्यालय में पुलिस कर्मचारी के सहयोग से अंकित कराया है।

पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई करने की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और ख़बर पड़ताल की खबर का भी बड़ा असर हुआ है