*तेजी व लापरवाही से टुकटुक को टक्कर मारने वाले चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हादसे में तीन महिला समेत एक पुरुष की हुयी थी मौत..*

उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीते दिनों huye भयंकर एक्सीडेंट जिसमें 3 महिलाओं और 1 आदमी की जान चली गई थी उस मामले में पुलिस ने प्रमोद साहनी निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर द्वारा दी गई तहरीर पर  कार चालक को गिरफ्तार किया है.

तहरीर के मुताबिक उसके ‌द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 अगस्त को कार UP 25DP6168 XUV के चालक सचिन यादव द्वारा उपेक्षापूर्व व उतावलेपन में तेजी व लापरवाही से अपने वाहन को चलाकर सवारी से भरे टुकटुक पर जोरदार टक्कर मारकर 05 महिला व 01 पुरुष को घायल कर दिया जिसमें दौराने उपचार 03 महिला व टुकटुक चालक की मृत्यु हो गयी इस सम्बन्ध में थाना ट्रांजिट कैम्प पर मुO FIR NO-217/2024 धारा 105/1258/281 BNS पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना निरीक्षक भारत सिह द्वारा स्वंय ग्रहण की गयी।

साक्ष्य संकलन व गवाही गवाहन के आधार पर अभियुक्त सचिन यादव पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी मकान न० 240 चौपला सिविल लाईन थाना ईज्जत नगर बरेली को इसके जुर्म धारा 105/125(B)/281 BNS से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में सब जेल हल्‌द्वानी भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

सचिन यादव पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी 240 चौपला सिविल लाईन थाना ईज्जत नगर बरेली ।