*Delhi CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत 7 दिन बढ़ाने की अर्जी…*

Share the news

केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत एक जून को समाप्त हो रही है. अब 2 जून को उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी लगाई थी. जिसमें तुरंत विचार करने की अपील की थी. लेकिन मंगलवार को केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था. जिसके बाद दोबारा अरविंद केजरीवाल की तरफ से अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था. लेकिन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत को बढ़ाने की अर्जी रजिस्ट्रार ने स्वीकार नहीं किया है. उनकी अर्जी खारिज कर दी गई है. अब इस पर निर्णय चीफ जस्टिस करेंगे।

जानकारी के अनुसार गिरफ़्तारी के बाद केजरीवाल का 7 किलो वजन घटा है. केजरीवाल का कीटोन लेवल बहुत ऊंचा है. यह किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. मैक्स के डॉक्टरों ने केजरीवाल को PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की ज़रूरत बताई है. जांच करवाने के लिए केजरीवाल ने 7 दिन मांगे है. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी 1 जून तक अंतिम जमानत मिली हुई है और उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल जाना होगा. केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए अभी पंजाब में हैं वह 30 मई की रात दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *