*Punjab” गज़ब” लूट का मास्टरमाइंड सरकारी अध्यापक , अपने ही पड़ोसी को बनाया निशाना; पढ़िए पूरा मामला…*

Share the news

Punjab” फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित आकाश एवेन्यू में फर्नीचर कारोबारी के घर में घुसकर लूट करने वाले मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूट के 1.5 लाख रुपये में से पचास हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल, पांच कारतूस, कार और बाइक बरामद कर ली।

 

आरोपियों की पहचान लोहारका रोड स्थित सिल्वर ओक निवासी अमनप्रीत सिंह उर्फ एमपी, गुरदासपुर के गांव भगवानपुरा निवासी सुखनूर सिंह उर्फ सुख, भगवानपुरा गांव निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ और पठानकोट के जुगियाल निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है।

एडीसीपी ने आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि मामले का मास्टरमाइंड अमरप्रीत सिंह उर्फ एमपी है। वह पेशे से सरकारी अध्यापक है। पंकज अग्रवाल (पीड़ित) का पड़ोसी था। पंकज का फर्नीचर का कारोबार है और उनका इलाके में काफी नाम है। सरकारी टीचर अमनप्रीत सिंह जानता था कि पंकज के घर में काफी पैसा और गहना मिल सकता है। इसके बाद उसने अपने उक्त तीनों साथियों के साथ लूट की साजिश रची।

 

आरोपियों ने चार जनवरी को पंकज अग्रवाल के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर वहां से डेढ़ लाख रुपये, सोने के जेवर और कीमती सामान लूटा था। एडीसीपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वारदात के समय इलाके में धुंध पड़ रही थी। इस कारण आरोपियों किधर भागे हैं… यह जानकारी नहीं मिल सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *