मातृशक्ति का अपमान करने वालों के खिलाफ BJP महिला मोर्चा खोलेगा मोर्चा

Share the news

रुद्रपुर। मातृशक्ति का अपमान करने वालों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने अपना मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। बीते दिनों भाजपा से बागी हुए विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पूर्व में भी महिलाओं का अपमान किया गया है। वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका गुप्ता का कहना है कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा से बागी हो चुके कुछ लोग पूर्व में भी महिला सम्मान न देने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं और मौजूदा समय में उनके द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। जिसे भाजपा महिला मोर्चा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने ऐसे लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *