
खटीमा। बीते पांच वर्षों में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। बीते चुनाव में पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिये गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास नगदी 48500, बैंक जमा राशि 955885, पत्नी के आभूषण 228000, अचल संपत्ति 1140000 कृषि भूमि पैतृक संपत्ति दिखाई थी। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शपथ पत्र में अपने हाथ में नगदी 58600 रुपये और बैंक बैलेंस 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 982 रुपये दिखाई है। धामी का पांच साल में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। जिसमें उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। धामी की पत्नी के पास आभूषण भी दोगुना रकम के हो गए हैं। 2017 में 228000 के आभूषण थे और 2022 में 596640 रुपये के आभूषण हैं। धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी के निधन के बाद उनके द्वारा अर्जित संपत्ति धामी के नाम पर आई है। जिसकी कीमत 14640000 रुपये है। देखा जाये तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इन पांच सालों में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। वहीं उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। उनके पिता के निधन के बाद उनके नाम पर पैतृक संपत्ति भी आई है। जिसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों में है।




