चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक

दिल्ली। लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक लगाई गई चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक की तारीख को बढ़ाते हुए अब 22 जनवरी कर दिया है।

22 जनवरी के बाद अब कोरोना के आंकड़ों को देखकर चुनाव आयोग अगला आदेश जारी करेगा।