15 दिन से धान की खरीद नहीं, किच्छा मंडी में किसानों का हंगामा
ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर लगाया जाम, बोले- खरीद शुरू नहीं हुई तो हाईवे करेंगे जाम
किच्छा। सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का आक्रोश बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। पिछले 15 दिनों से खरीद का इंतजार कर रहे किसानों ने किच्छा अनाज मंडी में हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन तौल शुरू नहीं होने से उनकी उपज मंडी में ही पड़ी है। किसानों ने जल्द खरीद शुरू नहीं होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान धान लेकर किच्छा मंडी पहुंचे। यहां खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर विरोध जताया और जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि सरकारी स्तर पर धान खरीदने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर केंद्रों में तौल शुरू नहीं हुई है। वे पिछले दो सप्ताह से रोजाना मंडी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
किसानों ने कहा कि धान की खरीद में देरी से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। मंडी में खुले में पड़ी उपज के खराब होने का डर सता रहा है। वहीं, बेमौसम बारिश की आशंका ने भी चिंता बढ़ा दी है। यदि धान भीगकर खराब हुआ तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हंगामे की सूचना पर मंडी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने दो टूक कहा कि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो वे हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे। मंडी सचिव और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को
