*ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 76 लापता लोगों को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के हवाले।*

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत पुलिस ने आज कई लोगों के छेड़े पर मुस्कान लौटाई है, बता दें की दिनांक 01-05-2024 से दिनांक 30-06-2024 तक पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत एसएसपी मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार व नोडल अधिकारी /सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर नीहारिका तोमर के निर्देशन में 01/05/2024 से 13/05/2024 तक 05 बालिका, 33 पुरुष, 38 महिलाओं कुल 76 लोगों को जो किसी वजह से परिजनों से बिछड़ गए थे सकुशल परिजनों से मिलवाकर उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा ऊधम सिंह नगर पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई। अभियान में कुल 4 टीमों का सर्किलवार गठन किया गया है। जिनमें टीम प्रभारी 01 उपनिरीक्षक 04 कानि0 तथा 1 महिला कानि0 को शामिल किया गया है । इसके अतिरिक्त अभियान में 1 टीम एंटी हयूमन ट्रेफिकिंग सेल (AHTU) की भी है।

गठित टीमों द्वारा जनपद में गुमशुदा महिला पुरुष व बच्चों को उनके परिजनों से मिलने हेतु यह अभियान मुख्यालय स्तर पर चलाया जा रहा है। गुमशुदाओं की तलाश हेतु सरहदीय जनपदो /राज्यों में जाकर जनपद के गुमशुदाओं को तलाश किया जाएगा।