शादी समारोह में गई किशोरी रहस्यमय हालात में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश..

काशीपुर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। एक विवाह समारोह में शामिल होने गई 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना ग्राम महुआखेड़ा गंज की है, जहां रहने वाले मुस्तफा ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 15 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में शादी की दावत में शामिल होने गई थी।

परिजनों के अनुसार किशोरी देर शाम तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

(मुस्तफा – किशोरी के पिता):

“हमें डर है कि कहीं हमारी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। हमने हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।”

परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।

किशोरी की रहस्यमय गुमशुदगी से इलाके में भी चिंता का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द से जल्द बच्ची को सकुशल ढूंढ निकालेगी।