इंटरनेशनल कंपनी के सर्विस इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार हिरासत में

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता:

गुरुवार देर शाम रुद्रपुर में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय आलेंद्र सिंह की मौत हो गई। आलेंद्र नोएडा की एक इंटरनेशनल कंपनी में नोर्थ इंडिया के सर्विस इंजीनियर थे और कुछ महीने पहले ही काम के सिलसिले में रुद्रपुर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, आलेंद्र काशीपुर रोड पर अपने कार्य को पूरा कर अटरिया रोड लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आलेंद्र को राहगीरों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

मृतक के चचेरे भाई शीवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आलेंद्र मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे और उनकी पत्नी व दो बेटे देहरादून के जोगीवाला में रहते हैं। आलेंद्र कुछ महीनों से आवास विकास में किराए पर रह रहे थे।

 

चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। देहरादून में अंतिम संस्कार के बाद मृतक के भाई आरोपी के खिलाफ तहरीर देंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आलेंद्र के घर अकेले कमाने वाले थे और उनकी असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *