पेट्रोल पंप कर्मी पर घटतौली का आरोप, हंगामे के बाद बाइक सवार को दी गई फुल टंकी

Share the news

रुद्रपुर। बस स्टेशन के पास स्थित पूरी पेट्रोल पंप पर सोमवार को घटतौली का आरोप लगने के बाद जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार ने अपनी मोटरसाइकिल में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। संदेह होने पर उसने मैकेनिक को बुलाकर टंकी की जांच कराई तो टंकी में पेट्रोल नदारद मिला। इस पर बाइक सवार ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पेट्रोल पंप मैनेजर मौके पर पहुंचे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मी को कड़ी फटकार लगाई और आगे से ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी। साथ ही हर्जाने के तौर पर बाइक सवार की टंकी फुल करवा दी गई। इसके बाद बाइक सवार संतुष्ट होकर चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *