ऑनलाइन मंगवाई दवाई, थमा दिया काला नमक

Share the news

रुद्रपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखने के बाद ऑनलाइन शुगर की दवाई मंगवाई थी लेकिन बॉक्स खोलने पर काला नमक के डिब्बे निकले। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर शुगर की बीमारी का जल्द इलाज और लाभ जैसा एक विज्ञापन देखा था। उसी विज्ञापन से प्रभावित होकर व्यक्ति ने दवाई ऑर्डर कर दी। जब पार्सल घर पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। व्यक्ति का दावा है कि उस बॉक्स में दवाई की जगह काले नमक के दो डिब्बे थे। बॉक्स पर भेजने वाले से जुड़ी ऐसी कोई भी जानकारी नहीं थी जिससे सामान को वापस भेजा जा सके और शिकायत करने का भी कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। शुगर की दवाई की कीमत 800 रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *