रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, त्रिशूल चौक और सरस मेले का शुभारंभ, शिव बारात में हुए शामिल

Share the news

पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद ऊधमसिंहनगर के भ्रमण पर रुद्रपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री देहरादून से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर शाम 4:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे रुद्रपुर के लिए रवाना हुए।

रुद्रपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने त्रिशूल चौक का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांवड़िए मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और शिवभक्तों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन और आस्था से जुड़े आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

त्रिशूल चौक के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री गांधी पार्क तक निकाली गई भव्य शिव बारात में भी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों के साथ पैदल चलकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ने सरस आजीविका मेला का शुभारंभ किया। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और स्थानीय कलाकृतियों के स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नगर निगम रुद्रपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने नगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

शाम 6:40 बजे से 7 बजे तक मुख्यमंत्री शिव जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा के लिए प्रस्थान कर गए। उनके दौरे को लेकर पूरे दिन शहर में उत्साह का माहौल बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *