रुद्रपुर में एसआई पर जानलेवा हमले की कोशिश, मुकदमा दर्ज 

Share the news

रूद्रपुर। गायत्री विहार कॉलोनी निवासी और 31वीं वाहिनी पीएसी में एसआई (एम) आंकिक पद पर तैनात भोविन्दर सिंह खाती ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 29 सितंबर को राजेश पासवान के साथ रहने वाले हनुमान उनके घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान हनुमान, राजेश पासवान, सतीश पासवान, श्रवण गुप्ता, सूरज गुप्ता समेत अन्य लोगों ने रिवाल्वर लेकर उनके घर पर हमला बोला और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़ित के अनुसार पड़ोसियों और पत्नी की मदद से वह घर के अंदर सुरक्षित हो पाए, जबकि हमलावर बाहर गालियां देते और धमकी देते रहे। बाद में ड्यूटी जाते समय भी रास्ते में उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

 

एसआई खाती ने आशंका जताई है कि ड्यूटी या बाजार से लौटते समय उनके ऊपर हमला हो सकता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *