संदीप राव पर कोर्ट ने अलग से स्वयं दर्ज किया मुकदमा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष की कोर्ट में झूठी गवाही देना पड़ा भारी

धारा 344 सीआरपीसी के तहत अलग वाद दर्ज करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश

रुद्रपुर। न्यायालय में शपथ लेकर झूठी गवाही देना अब संदीप यादव को भारी पड़ सकता है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उसके द्वारा शपथपूर्वक मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर गंभीर टिप्पणी की है। साथ ही उसके विरुद्ध अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।

संदीप राव पर कोर्ट ने अलग से स्वयं दर्ज किया मुकदमा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष की कोर्ट में झूठी गवाही देना पड़ा भारी

न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 344 के तहत संदीप यादव के खिलाफ अलग वाद दर्ज करने और नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के तहत उसे न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

न्यायालय की इस टिप्पणी और आदेश से स्पष्ट है कि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान झूठी गवाही या गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने को गंभीरता से लिया जाएगा। अदालत में शपथपूर्वक दिए गए बयान की जिम्मेदारी गवाह की होती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत करता है तो उसे भी कानूनी जवाबदेही का सामना करना पड़ सकता है।