हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कुमाऊं मंडल में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार देर रात 29 इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए। स्थानांतरित किए गए सभी इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में ऊधम सिंह नगर से सबसे अधिक इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि अन्य जिलों से भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार ऊधम सिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान, धीरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह डांगी और अशोक कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, बसंती आर्या और नरेश चौहान को अल्मोड़ा, जबकि श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।
वहीं नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फरत्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल, अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधम सिंह नगर तथा भुवन चंद्र जोशी को चंपावत में तैनाती दी गई है। इसी तरह पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधम सिंह नगर, चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधम सिंह नगर भेजा गया है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधम सिंह नगर, जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में तैनाती मिली है।
विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए चार साल या इससे अधिक समय से एक ही जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया के तहत यह फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था में बदलाव और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।
