दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, 6 छात्र समेत 9 की मौत, सोशल गैदरिंग से लौट रहा था परिवार, पूरे इलाके में पसरा मातम

Share the news

बड़ी खबर….

महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका स्थित शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। एक कार के खेत में बने कुएं में गिर जाने से 6 स्टूडेंट्स सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित सोशल गैदरिंग से लौटते समय दरगोड़े परिवार अर्टिगा कार से अपने घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे, राज बैंक्वेट हॉल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर समीप स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत की फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं में पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी सवारों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों में राखी सुनील दरगोड़े, आशा अनिल दरगोड़े, सृष्टि अनिल दरगोड़े, सुनील दरगोड़े, श्रेयश दरगोड़े, माधुरी दरगोड़े, समृद्धि दरगोड़े, रेशमा दरगोड़े और श्रावणी दरगोड़े शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डिंडोरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भगवान मथुरे ने बताया कि यह हादसा बेहद दुखद है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *