रुद्रपुर। पॉक्सो विशेष न्यायाधीश अश्विनी गौड़ की अदालत ने नाबालिग बच्चे से छेड़छाड़ के मामले अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त साल 2023 में एक व्यक्ति ने बताया था कि उनका नाबालिग बेटा अपनी नानी के घर गया हुआ था। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले अभियुक्त रोहतास पुत्र अमर सिंह निवासी रुद्रपुर ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सोमवार को गवाहों और सबूतों के अभाव में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया।
Related Posts
रेलवे ट्रैक किनारे 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप; गंभीर चोटों के निशान, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
ख़बर शेयर करें -पंतनगर में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास लगभग 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से…
सामिया लेक सिटी में सनसनी: युवक ने वाहनों में पेट्रोल डालकर लगानी चाही आग, सुरक्षा कर्मी से की मारपीट
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कॉलोनी…
रुद्रपुर: महिला से झपटमारों ने छीनी चेन और मंगलसूत्र, फरार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी क्षेत्र में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। एक महिला से…
