ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत कुमार ने प्रेमिका संग की आत्महत्या की कोशिश, युवती की मौत

Share the news

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिसंबर 2022 में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना में जान बचाने वाले रजत कुमार ने अपनी प्रेमिका के साथ आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि रजत की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव में रहने वाले 25 वर्षीय रजत कुमार और उसकी प्रेमिका (जिसका नाम गोपनीय रखा गया है) के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध था। लेकिन अलग-अलग समुदाय से होने के कारण दोनों को अपने परिवारों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी थी और परिवार ने उसे रजत से मिलने से रोक दिया था। वहीं, रजत के परिवार ने भी उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से कराने की योजना बनाई थी।

मंगलवार को, दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, रजत की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी जयवीर सिंह:- “हम मामले की जांच कर रहे हैं। युवती की मां ने रजत पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”

ऋषभ पंत से जुड़ा बैकग्राउंडः

30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रुड़की के पास ऋषभपंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जलती हुई कार से उन्हें निकालने में रजत और निशु कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए ऋषभ पंत ने उन्हें स्कूटी उपहार में दी थी।

30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रुड़की के पास ऋषभपंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जलती हुई कार से उन्हें निकालने में रजत और निशु कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए ऋषभ पंत ने उन्हें स्कूटी उपहार में दी थी।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और रजत से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। देखना होगा कि इस दुखद घटना की तह तक पहुंचकर न्याय हो पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *