हाईवे पर हादसा” दो छात्रों की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ हादसा…

हरिद्वार: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बीते देर शाम हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले छात्र

थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने जानकारी दी कि मृतक छात्रों की पहचान उदयन चौहान (17), निवासी गांव बौंग्ला, और सार्थक सैनी (20), निवासी शक्तिनगर, बहादराबाद के रूप में हुई है।

उदयन चौहान 11वीं का छात्र था।

सार्थक सैनी कनखल स्थित एचजीसी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के पीछे बाइक की तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।

परिवार में मातम

  • उदयन के पिता भास्कर चौहान एक प्रॉपर्टी डीलर हैं।
  • सार्थक के पिता जितेंद्र सैनी सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं।
    परिजनों को सूचना दे दी गई है, और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

लगातार हो रहे हादसे

थाना क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। एक दिन पहले ही हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी, हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई थी, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।