*”उत्तराखंड में भाजपा ने जारी की नगर निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट।*

Share the news

भाजपा ने उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद कई नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए पहली सूची जारी कर दी है।

शुक्रवार के देर रात सूची जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने बताया कि नगर पालिका बाजपुर की सामान्य सीट पर गौरव शर्मा, गदरपुर सामान्य सीट पर मनोज गुम्बर, जसपुर ओबीसी सीट पर अशोक खन्ना प्रजापति, खटीमा अनारक्षित सीट पर रमेश जोशी, सितारगंज ओबीसी सीट पर सुखदेव सिंह, नगला सामान्य सीट पर सचिन शुक्ला को प्रत्याक्षी घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत दिनेशपुर ओबीसी सीट मंजीत कौर, सुल्तानपुर पट्टी सामान्य सीट पर राजीव सैनी, गूलरभोज सामान्य सीट पर संजीव भटेला, नानकमत्ता ओबीसी सीट पर प्रेम सिंह टुरना, शक्तिगढ़ सामान्य सीट पर विश्वजीत हालदार और लालपुर ओबीसी (महिला) सीट पर बलविंदर कौर को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही अन्य नामों की भी घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *