*उत्तराखंड की बहनों को प्रदेश सरकार का तोहफा” रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा…*

उत्तराखंड सरकार ने हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है।

रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की बहनें रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने रोडवेज के सभी मातहत अधिकारियों को गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं। पत्र में उन्होंने प्रदेश की महिलाओं का प्रदेश के अंदर व उत्तराखंड से उत्तराखंड जाने में यदि उत्तरप्रदेश का भू- भाग भी पड़ता है, उनको किराए में शत प्रतिशत की छूट देकर निशुल्क यात्रा का लाभ देने के आदेश दिए हैं। निशुल्क यात्रा के दौरान आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन की ओर से की जाएगी।