*किच्छा में 19.80 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, घर से चला रही थी स्मैक तस्करी का धंधा…*

Share the news

उधमसिंहनगर” किच्छा में पुलिस ने 19.80 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते रविवार को पुलिस पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने आक्सफोर्ड स्कूल वाली गली में स्थित आनंद उर्फ ननुआ के बाहर भीड़ देखी। पुलिस को देखकर भीड़ ने भागने लगी। पुलिस ने घर की महिला से लोगों से भागने का कारण पूछा। शक होने पर पुलिस ने महिला की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को महिला के कब्जे से 19.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला ने अपना नाम पूनम उर्फ पप्पी पत्नी आनन्द पाल उर्फ ननुवा निवासी टीचर्स कालोनी बताया। महिला ने बताया कि लड़कों को स्मैक बेच रही थी। पुलिस को देखकर लड़के भाग गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *