प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित “भुड्डी जिलाध्यक्ष, निर्मल महामंत्री और कोषाध्यक्ष बने विनीत जैन।

Share the news

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित “भुड्डी जिलाध्यक्ष, निर्मल महामंत्री और कोषाध्यक्ष बने विनीत जैन।

रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कि आज जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें राजकुमार भुड्डी को जिलाध्यक्ष, निर्मल सिंह हंसपाल को महामंत्री और विनीत जैन को जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

आपको बता दे पिछले बार भी राजकुमार भुड्डी और राजेश बंसल के बीच जिलाध्यक्ष पद को लेकर के तनातनी चली थी। लेकिन राजकुमार भुड्डी पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ऊधम सिंह नगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया था। वही इस बार प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी जिलाध्यक्ष पद पर अपने दावेदारी की थी। लेकिन उन्होंने बताया था कि अगर उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया जाता है तो वह नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ व्यापारियों के बीच रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *