बंगाली समाज की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितंबर को रुद्रपुर में होगी ऐतिहासिक रैली

बंगाली समाज की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितंबर को रुद्रपुर में होगी ऐतिहासिक रैली

 

बंगाली समाज की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितंबर को रुद्रपुर में होगी ऐतिहासिक रैली

दिनेशपुर। बंगाली समाज की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 20 सितंबर को रुद्रपुर के मोदी मैदान से ऐतिहासिक रैली निकाली जाएगी। इसी को लेकर दिनेशपुर स्थित श्री हरिचंद गुरुचंद मंदिर में बंगाली कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में रैली की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

 

बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने कहा कि बंगाली समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। समाज की प्रमुख मांगों में उत्तराखंड में बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देना, बंगाली बाहुल्य क्षेत्रों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराना और शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को बड़ी संख्या में लोग मोदी मैदान में एकत्र होकर रैली निकालेंगे और इसके बाद ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

 

पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है। बंगाली समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में ममता हालदार, हरिदास मंडल समेत समाज के कई लोगों ने रैली को सफल बनाने की अपील की।