ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Share the news

काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन संख्या 65306 रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। चीमा चौराहा फाटक के पास मोहल्ला अल्ली खां निवासी रफीक हुसैन पुत्र मोहम्मद अनीस ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रफीक कम सुनता था और मजदूरी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *