रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी उससे अलग रहती है और वह अकेले ही अपनी पुत्रियों का पालन-पोषण कर रहा है। उसकी छह वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी थी, जिसके बाद ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इसके बाद मामले को आपसी समझौते में दबाने की कोशिशें शुरू हो गईं। चर्चा है कि इस पूरे प्रकरण में एक वार्ड मेंबर और एक तथाकथित पत्रकार की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जिन्होंने पुलिस से सांठगांठ कर मामले को रफा-दफा कराने में अहम भूमिका निभाई। यदि आरोप सही हैं तो यह कानून और नैतिकता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Related Posts
“विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग – लापरवाही पर SSI लाइन हाजिर, SI सस्पेंड!”
ख़बर शेयर करें -खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह डोभाल ने…
ऑपरेशन कालनेमि: ढोंगी बाबाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दिन में 111 गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन कालनेमि’ लगातार कार्रवाई के मोड में है। लोगों की आस्था से धोखा…
रुद्रपुर व्यापारियों का फूटा ग़ुस्सा: राज्य कर प्रवर्तन विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, दफ्तर घेराव, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। राज्य कर विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को रुद्रपुर व्यापार…
