किच्छा, संवाददाता
एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति के अपहरण का शक जताया है। महिला की तहरीर पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है।
सोनी पत्नी दिलजले निवासी नई सुनहरी वार्ड 11 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो माह पूर्व मोहल्ले में विवाद के कारण उसके पति दिलजले उर्फ दिला के खिलाफ मुकदमा कायम हो गया था। जिसके कारण दिलजले फरार हो गया था। बीती 16 अगस्त रात्रि 11 बजे दिलजले घर आया। उसने बताया कि सीपी सिंह उर्फ छत्रपाल निवासी बंगाली कालोनी वार्ड 2 किच्छा थाना किच्छा ने उसे एक हत्यारे व्यक्ति के कब्जे में रखा था। वह उसे आए दिन जान से मारने की धमकियां देता है। आरोप है कि 17 अगस्त सुबह दस बजे छत्रपाल उनके घर आया और दिलजले को डरा धमका कर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। तब दिलजले अपने घर वापस नहीं आया। सोनी ने आरोप लगाया कि छत्रपाल ने उसके पति का अपहरण कर कहीं छुपा दिया है। उसे अपने पति व परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।