कनाडा के एनआरआई संदीप सिंह ग्रेवाल ने 20 निर्धन कन्याओं सामूहिक विवाह कराया। उन्होंने कन्याओं का कन्यादान कर घर गृहस्थी का सामान देकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा साहिब मझोला में एनआरआई ग्रेवाल ने पहुंचकर 20 निर्धन कन्याओं सुमनदीप कौर, आरती, मनवीर कौर, जगप्रीत कौर, कमलजीत कौर, पूजा देवी, बलजीत कौर, प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, सविता, अमिंदर कौर, हरजीत कौर, राजवीर कौर आदि का सामूहिक विवाह कराया। उन्होंने उन्हें वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, बक्सा, ड्रेसिंग टेबल, बेड, कुर्सियां, अलमारी, रजाई गद्दे, कपड़े सहित घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। गुरुद्वारा प्रबंधक बलविंदर सिंह व ग्रेवाल ने सिख परंपरा से विवाह संपन्न कराया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ भोग रखा गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुद्वारे में लंगर छका। संचालन पूर्व कंचनपुरी समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह बाजवा ने किया। इस दौरान पीलीभीत भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सरदार सेवा सिंह, मक्खन सिंह, गौरी शंकर, बलकार सिंह, मगर सिंह गुरुद्वारा ग्रंथी, बाबा रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।




