रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को आवास विकास क्षेत्र स्थित एक प्राचीन मंदिर के खाली मैदान में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब लोगों ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और मंदिर के पुजारी को सूचना दी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों का कहना था कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बढ़ते तनाव को देखते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ चौकी ले गई।
चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि चौकी में दोनों से पूछताछ की गई, इसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने युवक-युवती और उनके परिजनों को कड़ी चेतावनी देते हुए दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ


