बीडीसी के पति से मारपीट के आरोप में घिरे प्रतिनिधि को मंत्री ने हटाया

Share the news

बीडीसी के पति से मारपीट के आरोपों से घिरे मंत्री प्रतिनिधि को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने प्रतिनिधि के पद से हटा दिया है। उन पर आरोप था कि 30 अक्टूबर को रुद्रपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में वोट नहीं डालने पर मारपीट और अभद्रता की थी। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर ब्लॉक की एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया था कि वह ग्राम अजीतपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। महिला का आरोप था कि 30 अक्टूबर को ब्लॉक मीटिंग में शामिल होने आई थीं। आरोप था कि इसी बीच मीटिंग समाप्त होने के बाद उन्हें और उनके पति को ब्लॉक प्रमुख के पति ने कार्यालय में बुलाया। जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान महिला सदस्य के पेट में गंभीर चोटें भी आई थी। वहीं मामले में संलिप्तता के आरोप को लेकर मंगलवार को केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पत्र जारी हुआ। इस पत्र में उन्होंने धीरज सिंह पुत्र को शंभू सिंह निवासी रुद्रपुर को अपने प्रतिनिधि के पद से हटाने का जिक्र किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *