धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग वापस ले लिया वापस, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Share the news

धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया. जिसके बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे. इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है. जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है. सुबोध उनियाल को भी स्वास्थ्य विभाग दिया गया है.

 

सुबोध उनियाल धामी सरकार के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सुबोध उनियाल के पास अभी वन विभाग है. इसके साथ ही सुबोध उनियाल के पास निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी भी है.

 

सुबोध उनियाल ने यूपी से अपनी राजनीति की शुरुआत की. वे इलाहबाद विवि में थे. सुबोध उनियाल की राजनीति की आधिकारिक शुरुआत कांग्रेस से हुई. साल 2002 में सुबोध उनियाल ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की.

 

सुबोध उनियाल 2016 में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुये. इसके बाद 2017 में उन्होंने नरेंद्रनगर से फिर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद वे त्रिवेंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने. तब सुबोध उनियाल के पास कृषि,वृक्षारोपण और बागवानी, रेशम का विकास विभाग थे. इसके बाद साल 2022 में भी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से ही चुनाव लड़े. यहां से जीतकर वे धामी सरकार में मंत्री बने. यहां उन्हें वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई. अब धामी कैबिनेट विस्तार में सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *