*”लंबे समय से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार।*

Share the news

बड़ी खबर पिथौरागढ़ से, जहाँ 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।”

“2 नवंबर 2024 को पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी।”

एसपी रेखा यादव:

“आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लखनऊ, बिहार, अमृतसर, करनाल समेत कई शहरों में छिपने के बाद उसे खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।”

“एसओजी प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *