प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे – सीएम धामी ने किए विकास कार्यों का लोकार्पण…

Share the news

उधम सिंह नगर में आज सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं और करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने रोड शो भी किया, जिसमें लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट।

उधम सिंह नगर में प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए, पुष्प वर्षा हुई और आतिशबाजी के शानदार नजारे देखने को मिले।

सीएम पुष्कर सिंह धामी:

“डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को तेजी से आगे बढ़ा रही है। हमने नकल विरोधी कानून, भू कानून और यूसीसी जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। किसानों और युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।”

सीएम धामी ने नगर निगम द्वारा तैयार किए गए वेंडिंग जोन की दुकानों का उद्घाटन किया और व्यापारियों को चाबियां सौंपी। इसके साथ ही करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव में किए गए 70% वादे पूरे कर लिए हैं और बाकी 30% पर काम जारी है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह दशक उत्तराखंड के विकास का दशक होगा।

उधम सिंह नगर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। देखना होगा कि आने वाले सालों में ये वादे कितना असर दिखाते हैं। फिलहाल, इस खबर में इतना ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *