रुद्रपुर में शर्मनाक मामला: युवती ने पिता पर अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

Share the news

रुद्रपुर के जगतपुरा स्थित SIDCUL दाल वार्ड नंबर-3 में एक युवती ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसका पिता शराब का आदी है और नशे में धुत्त होकर घर में लोगों की आवाजाही बढ़ा देता है, जिससे परिवार का माहौल असुरक्षित बना रहता है।

युवती का आरोप है कि उसका पिता उसे एक अधेड़ व्यक्ति के हाथों शादी के बहाने बेचने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर वह आए दिन धमकी देता था कि उसे घर में रहने नहीं देगा और भोजन-पानी से वंचित कर देगा।

पीड़िता ने बताया कि 8 नवंबर 2025 को कॉलेज जाने से पहले जब वह पानी भरने जा रही थी, तभी पिता ने अचानक निर्वस्त्र अवस्था में उसके पास आकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। गलत नीयत से पकड़ने की कोशिश पर युवती ने भागकर खुद को बचाया। पीछा करते हुए आरोपी सीढ़ियों में लड़खड़ा कर गिर पड़ा।

 

घटना के बाद से वह लगातार धमकियां दे रहा है कि उसकी मर्जी के खिलाफ चली तो वह उसे और उसके आसपास के लोगों को जान से मार देगा। युवती ने आशंका जताई है कि पिता किसी भी समय गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *