
उत्तराखंड में इन दिनों शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप जारी है। खासतौर पर कुमाऊं मंडल के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है,मौसम विभाग ने इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की संभावना जताई है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजधानी देहरादून में हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।





कुमाऊं मंडल में शीतलहर के कारण ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में यात्रा करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।
कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय खास सावधानी बरतें। गाड़ियों में लो-बीम लाइट का उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।
उत्तराखंड में ठंड और कोहरे का कहर नए साल के पहले दिन भी जारी है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।