
देहरादून। उत्तराखंड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव द्वारा कल जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे, जिसके बाद विभाग की मंत्री रेखा आर्य ने तुरंत उन स्थानांतरण को निरस्त करते हुए पुनः स्थानांतरण पत्रावली पेश करने का आदेश दिया था। जिस पर आज सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने अपने पत्र द्वारा मंत्री रेखा आर्य को नियम कानून का पाठ पढ़ाते हुए स्थानांतरण को निरस्त करने से मना कर दिया है। अब यह मामला प्रदेश में मंत्री व सचिव की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन कर रह गया।
सचिव द्वारा मंत्री रेखा आर्या को लिखा गया पत्र




