रुद्रपुर की महिला फायरमैन को आईजी ने किया सम्मानित

Share the news

कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल (IPS) द्वारा अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस एवं अग्निशमन कार्मिकों को “स्टार पर्सनल ऑफ कुमायूँ रेंज” के रूप में सम्मानित किया गया। इस सूची में फायर स्टेशन रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर से तैनात महिला फायरमैन गंगोत्री का चयन किया गया।

महिला फायरमैन गंगोत्री को अग्निकांड, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट सेवा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और महिला कर्मियों का योगदान विशेष रूप से प्रेरणादायक है।

उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने सम्मानित सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक समर्पण के साथ जनता की सेवा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *