*Rudrapur” महिला ने यूपी में तैनात अपने कांस्टेबल पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज…*

Share the news

यूपी में तैनात कांस्टेबल पर पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांस्टेबल सहित उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला आदर्श कालोनी निवासी कविता सिंह पुत्री करन सिंह ने में दिए पत्र में कहा कि 28 सितंबर 2022 को उसकी शादी गांव पैगंबरपुर डिडौली अमरोहा यूपी निवासी विंदर सिंह पुत्र हरकेश सिंह से हुई थी। शादी के दौरान उसके माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक सामान दिया था। आरोप था कि शादी के कुछ दिन बाद ही उससे पांच लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। उसका पति यूपी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और मांग पूरी नहीं होने पर उसके मां- बाप पर झूठा केस दर्ज करने की धमकी देता था। 24 जुलाई 2023 को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसी रात उसने 112 नंबर का कॉल कर पुलिस को बुलाया और उसे सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया। इसके बाद वह अपने मायके चले गई। आरोप था कि 21 अक्तूबर 2023 की दोपहर वह अपने मायके गई तो उसे मारपीट कर धक्के देकर घर से निकाल दिया।

वहीं पांच लाख रुपये दिए बिना आने से मना कर दिया। 23 सितंबर 2023 को उसने डाक के जरिए एसएसपी को पत्र दिया, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। इसके बाद उससे कोर्ट का सहारा लिया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति विंदर सिंह सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *