Rudrapur” खाली मैदान में आधा मानव कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Share the news

शनिवार दोपहर ब्लाक रोड स्थित एक खाली मैदान में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने वहां एक युवक का सड़ा-गला शव देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे कुछ लोग मैदान में घूम रहे थे, तभी उन्हें दुर्गंध आई। तलाश करने पर झाड़ियों के बीच एक लाश मिली, जो काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआइ नवीन बुधानी और चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मृतक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी और शव लगभग 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, लाश के बुरी तरह गल जाने से शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की पहचान के लिए जिले व आसपास के थानों में दर्ज लापता लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है। साथ ही, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *