
रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 36 में चुनावी तनाव बढ़ता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र आर्या और उनके समर्थकों पर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगा है।





कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान कुछ मुद्दों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा समर्थकों ने खुलेआम हिंसक व्यवहार किया। घटना के समय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन भाजपा समर्थकों की यह गुंडागर्दी जारी रही।
वीडियो बना सबूत
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक सत्ता का दुरुपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी की प्रतिक्रिया
जितेश कुमार ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह सत्ता का दुरुपयोग और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है।”
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
क्षेत्र में बढ़ा राजनीतिक तनाव
घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक तनाव चरम पर है, और दोनों दलों के समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है..