रुद्रपुर: घर का ताला तोड़कर 25 तोला सोना और 25 लाख रुपये की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Share the news

रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 19 में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। किच्छा बाईपास रोड निवासी इरशाद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे 4 अक्टूबर को परिवार समेत मुरादाबाद गए थे। सोमवार 6 अक्टूबर को लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब है। इरशाद ने बताया कि उनके घर में 16 नवंबर को शादी है, जिसकी तैयारी के लिए घर में जेवर और लगभग 25 लाख रुपये नकद रखे थे। चोर घर से करीब 25 तोला सोना, नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *