
रुद्रपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर माहौल गर्म है। सूत्रों के अनुसार, मेयर पद के लिए जनता की पहली पसंद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल माने जा रहे हैं। ठुकराल की लोकप्रियता उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और जनता से उनके जुड़ाव के कारण बढ़ी है।





हालांकि, राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और अन्य उम्मीदवार भी अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हैं। जनता के बीच उनके समर्थन का स्तर आगामी प्रचार अभियानों और मुद्दों पर आधारित होगा।
रुद्रपुर नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। मेयर पद के लिए लोगों की नजरें इस बार पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर टिकी हैं, ठुकराल, जो पहले भी अपनी सक्रिय राजनीति और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं, इस बार मेयर पद के दावेदार के तौर पर चर्चा में हैं। जनता का एक बड़ा वर्ग उन्हें अपनी पहली पसंद मान रहा है।
जनता का कहना है कि”राजकुमार ठुकराल ने उनके इलाके में काफी काम किए हैं। अगर वो मेयर बनते हैं, तो शहर और बेहतर बनेगा।” कहना हैकि “उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। हमें उन पर पूरा भरोसा है।”
“हालांकि, चुनावी दौड़ में और भी कई उम्मीदवार हैं, लेकिन राजकुमार ठुकराल की लोकप्रियता ने चुनावी समीकरणों को रोचक बना दिया है। अब देखना ये होगा कि ये समर्थन चुनावी नतीजों में कैसे बदलता है।”
रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना