*Punjab” पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने सीनियर एडवोकेट धन्ना, अब लोक सेवा संघ आयोग के पद भरने की कवायद शुरू*

सीनियर एडवोकेट इन्द्रपाल सिंह धन्ना पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। वह पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे जो सितंबर में रिटायर होंगे। उनके नाम ने सभी को अचंभित किया है क्योंकि इस दौड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था।

 

पंजाब लोक सेवा संघ आयोग के पद को भरने की कवायद शुरू

इन्द्रपाल सिंह धन्ना के बाद अब पंजाब लोक सेवा संघ आयोग के पद को भरने की कवायद चल रही है। साथ ही पता चला है कि पूर्व आईपीएस जितेंद्र औलख का नाम काफी आगे चल रहा है।