कॉलेज फायरिंग प्रकरण में फरार आरोपी पिंदर गिरफ्तार

Share the news

रुद्रपुर। पुलिस ने कॉलेज फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पिंदर को दबोच लिया है। शुक्रवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन रोड, मॉडल कॉलोनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी सतपाल सिंह लाहौरिया उर्फ पिंदर पुत्र बलवंत सिंह उर्फ कोदू निवासी मिल्क कुरैय्या थाना किच्छा कॉलेज फायरिंग के मामले में नामजद था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *