रातों-रात लाखों की चोरी, महंगे मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Share the news
  1. रातों-रात लाखों की चोरी, महंगे मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

रिपोर्टर गोपी सरकार
रुद्रपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। किच्छा रोड स्थित मोबाइल मंत्रा शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने छत का गेट तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर शोरूम से महंगे मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब शोरूम मालिक दुकान पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। हैरानी की बात यह है कि करीब एक साल पहले भी इसी शोरूम में चोरी की घटना हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई चोरी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *