सितारगंज। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रतन मिस्त्री पत्नी फनी मिस्त्री निवासी अरविन्दनगर, शक्तिफार्म ने तहरीर में कहा है किउसकी पुत्री रोशनी एवं सूरज विश्वास पुत्र भरत विश्वास निवासी ग्राम अरविन्द नगर ने तीन जनवरी 2023 को प्रेम विवाह किया था। रोशनी का पति सूरज विश्वास, सास श्रीमती सीमा विश्वास, ससुर भरत विश्वास रोशनी को दहेजनहीं लाने के लिए ताना मारने लगे। बाइक व दो लाख नगदी की डिमांड करने लगे। रोशनी के साथ रोज-रोज मारपीट, क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने लगे। दहेज नहीं लाने के कारण 22 अगस्त 2024 को रोशनी को मारपीट कर रस्सी का फन्दा लगाकर लटका दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने फंदे से उतारा। रोशनी ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। बाद में अपनी पुत्री रोशनी का ईलाज करवाया। आरोप लगाया कि रोशनी के ससुरालजन धमकिया दे रहे हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
न्यायालय के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
